फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   70 thousand rupees loot

Hapur News: कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से 70 हजार रुपये लूटने का आरोप

Wed, 29 May 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 29 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees loot
पिलखुवा। कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से तमंचे के बल पर 70 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला लूट नहीं, बल्कि पक्षों में मारपीट का मामला है। पीड़ित ने थाने में एक को नामजद कर पांच के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हावल निवासी दानिश ने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने का काम करता है। बुधवार दोपहर वह सिखेड़ा में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करके गांव जा रहा था। रास्ते में सिखेड़ा रजबाहे पर पांच लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर पीटकर घायल कर दिया और उससे 70270 रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि लूट का मामला फर्जी है, पुराने मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित द्वारा दबाव बनाने के लिए लूट की फर्जी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed