{"_id":"589f293b4f1c1b905237ca9a","slug":"66-76-per-cent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे वोट, 66.76 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे वोट, 66.76 फीसदी मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
66.76 फीसदी मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटिंग को लेकर इस बार तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों में जबर्दस्त उत्साह रहा। पूरे जिले में कुल 66.76 फीसदी मतदान हुआ। इनमें भी गढ़ विधान सभा सीट अव्वल रही। यहां कुल 67.74 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की।
विज्ञापन
वहीं हापुड़ में 65.66 और धौलाना में 66.9 फीसदी लोगों ने मतदान किया। खास बात यह रही कि सभी 917 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। विधान सभा चुनाव के पहले चरण में जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया।
विज्ञापन
917 में से ज्यादातर बूथों पर सुबह ही लोगों की कतारें लग गईं। काफी अरसे बाद ऐसा देखने को मिला कि युवा, वृद्ध, महिलाएं हर वर्ग के लोग मतदान के लिए निकले। लंबी कतारें होने के बाद भी लोगों ने घंटों इंतजार कर वोट डाला।
विज्ञापन
यही कारण था कि दोपहर तक मतदान का प्रतिशत काफी तेजी से बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक बूथों पर मतदाताओं का आवागमन जारी रहा। बुजुर्ग महिला पुरुष और युवा वर्ग इस बार मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।
जिला प्रशासन सूत्रों का दावा है कि जिले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई बल्कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुछ स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत जरूर मिली, जिससे मतदान प्रभावित हुआ।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जैसी उन्हें आशा थी, उसी के अनुरूप मतदान प्रतिशत रहा।
पिछले विधान सभा चुनाव की बात करें तो विधान सभा चुनाव-2012 में हापुड़ जिले में 64.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें हापुड़ सीट पर 62.32 प्रतिशत, धौलाना सीट पर 65.86 व गढ़ सीट पर 65.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि लोकसभा चुनाव 2014 में हापुड़ जिले में 65.81 मतदान हुआ था।
मतदान के बाद जिले में 35 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। अब 11 मार्च को वोटों की गिनती होगी। इसके बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम को सील किया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में जमा कराया।
इस दौरान नवीन मंडी में डीएम सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि नवीन मंडी में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
जिले में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन ने 358 संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने बूथों पर लगातार फोर्स के साथ गश्त करते रहे।
इसके अलावा ऐसे बूथों पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी। इसके कारण किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
जिले में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के चेहरे भी खिले रहे। मतदान संपन्न होने पर सोशल साइट्स पर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने सहयोग के लिए जनता को बधाई दी। साथ ही जनता ने भी उन्हें जिले में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए बधाई दी।
जिले की तीन विधानसभा सीट पर शनिवार को मतदान हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से हापुड़ जिला संवेदनशील जिलों की सूची में शामिल था। ऐसे में एडीजे, आईजी अजय आनंद सहित आला अधिकारियों ने पूर्व में हुई चुनावी बैठक में
चुनावी सुरक्षा के लिए चुनौती के रूप लेकर ड्यूटी करने की हिदायत दी थी। इसको लेकर जिले में हाईअलर्ट के बीच मतदान संपन्न कराने के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तैनात रही।
ऐसे में शनिवार की शाम पांच बजे शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। चुनाव संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सोशल साइट्स पर सहयोग के लिए जनता को बधाई दी।