फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बर्निंग ट्रेन बनने से बची सत्याग्रह एक्सप्रेस

बर्निंग ट्रेन बनने से बची सत्याग्रह एक्सप्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
बर्निंग ट्रेन बनने से बची सत्याग्रह एक्सप्रेस
बर्निंग ट्रेन बनने से बची सत्याग्रह एक्सप्रेस
विज्ञापन


हापुड़। रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस शुक्रवार को बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। कुचेसर रोड चौपला के पास ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा, ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि करीब पौने तीन घंटे बाद हापुड़ से दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
रक्सौल से आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े सात बजे कुचेसर चौपला स्टेशन को पार करने वाली थी। तभी अचानक इसके इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। इंजन में आग लगने की आशंका के चलते चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रेलवे रोड फाटक के बीचोबीच रोक दिया। इंजन से धुआं निकलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया और इंजन के आसपास के कोच में सवार यात्री ट्रेन से उतर गए। जब धुआं निकलना बंद हुआ तब जाकर इसे आगे खड़ा किया गया तथा पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गयी। जिसके बाद हापुड़ से इंजन को कुचेसर रोड चौपला भेजा गया। लगभग पौने तीन घंटे बाद 10.18 मिनट पर नया इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि इंजन के पावर फेल होने के कारण ट्रेन यह हादसा हुआ। इंजन बदलकर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। हालांकि कोई ट्रेन बाधित नहीं रही। पीछे से आने वाली ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से पास कराकर आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में सवार थे सदर विधायक -
गौरखपुर में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के बाद सदर विधायक विजयपाल आढ़ती कुछ कार्यकर्ताओं के साथ इसी ट्रेन में सवार थे। ट्रेन रुकने के बाद उन्होंने हापुड़ से कार मंगाकर उससे हापुड़ तक पहुंचे। उनके साथ अजय भास्कर, अरविंद, हेमंत सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed