फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मारपीट करने के मामले में पांच लोगों का किया चालान

मारपीट करने के मामले में पांच लोगों का किया चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करने के मामले में पांच लोगों का किया चालान
मारपीट करने के मामले में पांच लोगों का किया चालान
विज्ञापन


पिलखुवा। रिलाइंस रोड पर उत्पात मचा रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़कर चालान किया है। रविवार की सुबह रिलाइंस रोड पर तीन युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। आने-जाने वाले लोग विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पिलखुवा कोतवाली ले आई। पकड़े गए चमन, अंकित व जीतू गाजियाबाद का भटियाना मोड़ के रहने वाले है। पुलिस ने शांतिभंग में तीनों का चालान कर दिया है। इसके अलावा मोहल्ला डबरिया में मामूली बात को लेकर जीजा और साले आपस में भिड़ गए। मारपीट को देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। पकड़ा गए परमवीर पिलखुवा के मोहल्ला चंदननगर और राजू मोहल्ला डबरिया के रहने वाले है। कोतवाली प्रभारी का कहना है मारपीट करने के मामले में पांच लोगों का चालान किया है। किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अशांति बर्दास्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed