फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   इंडियन ऑयल कंपनी ने स्टिंग ऑप्रेशन किया

इंडियन ऑयल कंपनी ने स्टिंग ऑप्रेशन किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कंपनी ने स्टिंग ऑप्रेशन किया
इंडियन ऑयल कंपनी ने स्टिंग ऑपरेशन किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर घटतौली होने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से किए गए स्टिंग ऑपरेशन में दो लोग पकड़ में आए, जिनके कब्जे से दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पेन ड्राइव बरामद हुई है।
फिलिंग स्टेशनों की मशीनों में चिप लगाकर ग्राहकों के साथ घटतौली करने के मामले राष्ट्रीय स्तर पर अक्सर सामने आते रहते हैं, जिसकी धरपकड़ और रोकथाम को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के आला अफसरों ने कुछ दिन पहले स्टिंग ऑप्रेशन की योजना तैयार की थी। इसके तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम गढ़ क्षेत्र के गांव पौपाई के एक फिलिंग स्टेशन पर पहुंची। जहां पहले से ही तैयार योजना के तहत पेट्रोल और डीजल की घटतौली करने के लिए मशीन में चिप लगाने के लिए चार लोग वहां आ गए, जो मालिक से सौदा तय होने के बाद मशीन को खोलकर उसमें चिप फिट करने लगे। इसी दौरान स्टिंग आपरेशन से जुड़ी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की टीम ने उनमें दो को दबोच लिया, लेकिन दो मौका पाकर फरार हो गए। इसके बाद सूचना देकर पुलिस को मौका पर बुलाकर दोनों आरोपियों को हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि फिलिंग स्टेशनों की मशीन में घटतौली के लिए चिप लगाने के आरोप में पकड़े गए उमेश राठौर निवासी वीरामपुर जनपद शाहजहांपुर और अर्पित कुमार निवासी बाजपुर जनपद उधम सिंह उत्तराखंड समेत उनके दो फरार साथियों अनिल कुमार निवासी ओखला दिल्ली और सारिक खान निवासी बरेली के खिलाफ चीफ डिवीजनल रिटेल सेल्स मैनेजर राजीव कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed