फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आंधी बारिश ने मुसीबत बढ़ाई

आंधी बारिश ने मुसीबत बढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
आंधी बारिश ने मुसीबत बढ़ाई
आंधी बारिश ने मुसीबत बढ़ाई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गर्मी से राहत दिलाने वाली आंधी बारिश से कई जगह तार और खंभे टूटने पर गढ़ ब्रजघाट समेत डेढ़ सौ से अधिक गांवों में 24 घंटे बिजली गुल रही। रोजदारों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की रात को तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश गर्मी राहत देने के साथ ही बड़ी आफत भी साबित हुई है। क्योंकि आंधी के दौरान मेरठ और बुलंदशहर रोड पर कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। वहीं सिंभावली के बड़े बिजलीघर से गढ़ के बिजलीघर को आ रही हाईटेंशन लाइन पर नहर किनारे वाले जंगल में कई जगह पेड़ गिरने से तार टूटकर गिर पड़े। जिससे गढ़ और ब्रजघाट समेत सिंभावली, बहादुरगढ़, आलमनगर, डहरा रामपुर, कल्याणपुर, कुलपुर, हरोड़ा, लोदीपुर सब स्टेशनों से जुड़े डेढ़ सौ से भी अधिक गांवों की बत्ती रातभर गुल रही।
विज्ञापन

करीब 24 घंटों तक बिजली गुल रहने से रोजदारों समेत हर किसी को दिक्कत झेलनी पड़ीं। टंकी वाले गांवों में जल निगम और सबमर्सिबल वाले परिवारों को हैंडपंपों के पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। बिजली से चलने वाली मशीन ठप रहने से किसानों को पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में खूब दिक्कत हुई। एक्सईएन राकेश कुमार और एसडीओ हरि सिंह का कहना है कि आंधी बारिश के दौरान लाइन में फाल्ट होने के साथ ही कई जगह तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने पर समूचे क्षेत्र की बिजली सप्लाई शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की देर शाम तक बाधित रही थी, जिसे बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह सुचारू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने से सीओ समेत गनर बाल बाल बचा
शुक्रवार की रात को सीओ अशोक शुक्ल अपने गनर संदीप के साथ बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनजर ब्रजघाट तीर्थनगरी में जाने की तैयारी कर रहे थे, जिसको लेकर चालक ने जैसे ही जीप को गेट के पास खड़ा किया तो कुछ ही देर में नीम का दशकों पुराना विशालकाय पेड़ टूटकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से सीओ, उनका गनर और चालक बाल बाल बच गए, हालांकि पेड़ गिरने से आवास को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed