{"_id":"5ca655e1bdec22141c6e733e","slug":"61554404833-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"274 गांवों में 42 करोड़ से दूर होगा कटिया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
274 गांवों में 42 करोड़ से दूर होगा कटिया राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
274 गांवों में 42 करोड़ से दूर होगा कटिया राज
हापुड़। जिले के 274 गांवों में अब कटिया राज खत्म होने जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारी 42 करोड़ रुपये की लागत से पोलों पर खिंचे नंगे तारों को हटाकर इंसूलेटिड वायर डालने का कार्य करेंगे। शासन से बजट की स्वीकृति न मिलने पर अब निगम अफसरों ने लोन लेकर कार्य कराने की योजना बना ली है।
राजस्व वसूली और बिजली की चोरी रोकने के लिए बिजली निगम के अफसरों ने जिलेभर के सभी गांवों में करीब 90 हजार उपभोक्ताओं के घरों के बाहर विद्युत मीटर लगवा दिए। लेकिन नंगे तारों की बदली न होने के कारण मीटर होने के बावजूद ग्रामीण कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे हैं।
छापामारी के दौरान कई बार ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़कर एफआईआर भी दर्ज करायी गई है। आलम यह है कि देहात अंचल में अभी भी 20 फीसदी से अधिक उपभोक्ता बिजली की चोरी कर1 रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने को निगम अफसरों ने जिले के 274 गांवों में इंसूलेटिड वायर डालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
तारों की बदली में निगम को करीब 42 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इस पैसे की स्वीकृति अफसरों को नहीं मिल सकी है। जिसके बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने लोन लेकर यह कार्य कराने का निर्णय लिया है।
लोन स्वीकृत हो गया है, इंसूलेटिड वायर फैलाने का प्रोजेक्ट भी बना लिया गया है। जल्द ही प्रत्येक गांव में फैले नंगे तारों के जाल को हटाकर नए इंसूलेडिट वायर डाले जाएंगे। इसके बाद कटिया डालकर बिजली की चोरी नहीं की जा सकेगी।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि देहात से लाइन लॉस खत्म करने के लिए नंगे तारों की बदली कर इंसूलेटिड वायर डाले जाएंगे। प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है, जल्द ही यह कार्य शुरू होगा।