फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विधानसभा का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के कर्मचारी

विधानसभा का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के कर्मचारी
विधानसभा का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के कर्मचारी
विज्ञापन


हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के आह्वान पर शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में 31 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय व विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई।
संघ के जिलाध्यक्ष संचित त्यागी ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में योग्यताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एलटी ग्रेड में शिक्षक पदों पर पदोन्नति की जाए, सेवानिवृत्ति पर राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश का नकदीकरण किया जाए, लिपिक/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए, संविदा प्रणाली को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कर्णिक वर्ग में पदोन्नति होने पर उच्चीकृत ग्रेड पे दिया जाए, कैश लेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए, बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक लिपिक/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शिक्षकों की भांति पालीवार ड्यूटी भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 31 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय व विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई। समूचे प्रदेश से शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे।
बैठक में जिला मंत्री मोहित राघव, कृष्णकांत शर्मा, कृष्णवीर शर्मा, गौरव शर्मा, अंकित शर्मा, लताफत अली, अवनीश, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed