{"_id":"5bedbaa0bdec22233165e94a","slug":"61542306464-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
हापुड़। मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय फाइन आर्ट संस्थान के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान आदि पर छात्रों ने रोचक व संदेश प्रद चित्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से महिमा चौधरी, ओमपाल सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा को उभारना है। ताकि बच्चे कला के माध्यम से समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कर उसके समाधान के प्रयास खोज सकें।
इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, डिजिटल इंडिया विषय पर रोचक व संदेश प्रद चित्र प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में रवींद्र कुमार, सुधीर यादव, सुशील कुमार, अजय मित्तल, रवींद्र गुप्ता, राजवीर, सुमन प्रसाद शर्मा, मनीष कुमार, जगदीश प्रसाद, प्रवीन कुमार, जितेंद्र सिंह, देवपाल राणा का सहयोग रहा।