{"_id":"5bd756cfbdec2269b7316a21","slug":"61540839119-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी लैब ने हापुड़ के मरीज में की डेंगू की पुष्टि, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी लैब ने हापुड़ के मरीज में की डेंगू की पुष्टि, हड़कंप
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी लैब ने हापुड़ के मरीज में की डेंगू की पुष्टि
हापुड़। सरकारी लैब द्वारा हापुड़ के गांव अठसैनी निवासी 27 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि किए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा 9 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। सीएमओ ने डीएमओ के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन कर, लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में बरसात के बाद से बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। शुरुआत में वायरल बुखार ने ही मरीजों को परेशान किया। लेकिन अब डेंगू ने भी जिले में पैर पसार लिए हैं। निजी लैब तो मरीजों में डेंगू की संदिग्धता को जाहिर कर चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू के न होने का ही दावा किया जाता रहा।
अब हापुड़ के गांव अठसैनी निवासी 27 वर्षीय अब्दुल कादिर के ब्लड सैंपल की जांच में सरकारी लैब ने डेंगू की पुष्टि की है, इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेज दी गई है। कुल मिलाकर अब स्वास्थ्य विभाग ने मान लिया है कि जिले में डेंगू फैल रहा है। मामले की गंभीरता पर 9 अन्य मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता पर सीएमओ ने डीएमओ के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन कर दिया है। प्रत्येक टीम क्षेत्र में घूमकर संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्र करेंगी। सैंपल को जांच के लिए सरकारी लैब भेजा जाएगा।
डेंगू के लक्षण -
- अचानक तेज बुखार होना, कभी कभी सर्दी के साथ बुखार होना।
- आंख, सिर में तेज दर्द होना, उल्टी आना।
- ब्लड प्लेटलेट्स का अचानक कम हो जाना।
- सांस लेने में समस्या होना।
बचाव के तरीके-
- दिन के समय पूरे कपड़े पहनें, क्योंकि यह मच्छर दिन में काटता है।
- घरों के आस पास पानी एकत्र न होने दें।
- समस्या होने पर कुशल चिकित्सक से उपचार कराएं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि अठसैनी निवासी अब्दुल कादिर में डेंगू की पुष्टि हुई है। 9 अन्य मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।