फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   20 अगस्त को हजारों बच्चे खाएंगे एल्बैंडाजोल की गोली

20 अगस्त को हजारों बच्चे खाएंगे एल्बैंडाजोल की गोली

Mon, 20 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
20 अगस्त को हजारों बच्चे खाएंगे एल्बैंडाजोल की गोली
20 अगस्त को हजारों बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजोल की गोली
विज्ञापन

हापुड़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एल्बेंडाजॉल की गोली खाने से वंचित रहे बच्चों को अब 20 अगस्त को गोली खिलाई जाएगी। शासन से आदेश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग के अफसरों ने प्रधानाचार्यों को भी निर्देशित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पेट में कीड़ों की वजह से बच्चों का संपूर्ण विकास नहीं हो पाता है। कई बार बच्चे कुपोषण का शिकार भी हो जाते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर करीब 2.10 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। इस दौरान हजारों बच्चे दवा खाने से वंचित रह गए थे। इन बच्चों को दवा खिलाने के लिए 20 अगस्त को फिर से अभियान चलेगा। जिलेभर के निजी, सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को अभियान चलाकर शत प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed