फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   निगम अफसरों की अनदेखी से 14 दिन से बिजली संकट झेल रहे गोहरा के ग्रामीण

निगम अफसरों की अनदेखी से 14 दिन से बिजली संकट झेल रहे गोहरा के ग्रामीण

Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
निगम अफसरों की अनदेखी से 14 दिन से बिजली संकट झेल रहे गोहरा के ग्रामीण
बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, हंगामा
विज्ञापन

- गांव गोहरा आलमगीरपुर में 14 दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
- बनखंडा में आठ दिन से गुल है बिजली
- ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली निगम के अफसरों की लापरवाही से गांव गोहरा आलमगीरपुर और बनखंड में बिजली आपूर्ति बाधित है। दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली गुल है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को निगम अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर बिजलीघर का घेराव करने की चेतावनी दी है।
गोहरा आलमगीरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि 14 दिन पहले उनके गांव में लगा ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के कारण फुंक गया था। उक्त ट्रांसफार्मर से करीब 50 घरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इस संबंध में काफी दिन पहले से ही वह बिजली निगम के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदली के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने निगम अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र, मनोज, कालू, अमित, सुमित, रवि, रिंकू, प्रिंस, ओमपाल, बबलू, बिन्नु, छोटू, नरेंद्र, बोबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रमपुरा बिजलीघर से जुड़े बनखंडा गांव के लोगों को बिजली संकट से छुटकारा नहीं मिल रहा है। अब 8 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका होने से ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। निगम अफसरों को सूचना देने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अक्सर बिजली संकट बना रहता है। आए दिन रमपुरा बिजलीघर ठप रहने से जरूरी कार्य निपटाने में भी परेशानी आती है। बीते आठ दिनों से गांव में लगा उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है।

इसकी बदली के लिए वह कई बार निगम अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अगर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो पावर कारपोरेशन के दफ्तर पर ग्रामीण धरने पर बैठेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजवीर, ब्रह्मपाल, संदीप, प्रेमचंद, पप्पू सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमलेश्वर त्यागी, दीपक, मूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed