{"_id":"5b71d51142c79237ef5f7317","slug":"61534186769-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंड्राइड मोबाइल बना रिश्ता टूटने का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंड्राइड मोबाइल बना रिश्ता टूटने का कारण
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल बना रिश्ता टूटने का कारण
गढ़मुक्तेश्वर। आप भले ही एक दूसरे का हाल जानने व अन्य जानकारी देने के लिए व्हाट्स एप का प्रयोग करते हैं, लेकिन यही व्हाट्स एप एक युवक व युवती के बीच रिश्ता टूटने का भी कारण बन गया। इतना ही नहीं पंचायत में रिश्ता तोड़ने का आम सहमति से फैसला हुआ वहीं उसी पंचायत ने गांव के लड़कों और लड़कियों के एंड्राइड मोबाइल का प्रयोग करने पर रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया।
सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहरामपुर बाड़ली निवासी एक युवक का रिश्ता दिल्ली खजूरी निवासी एक युवती के साथ तय हो गया था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों ही एक दूसरे से फोन के जरिए वाहट्स एप पर चैटिंग करने लगे। लेकिन चैटिंग के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और रिश्ता टूटने के कगार पर आ गया। जिसके बाद सोमवार को गांव में हुई पंचायत में युवक और युवती के परिजनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन गांव की पंचायत ने इस मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद पंचों ने लड़कों और लड़कियों को एंड्राइड मोबाइल का प्रयोग करने पर पूरी तरह पाबंदी का फरमान जारी कर दिया। पंचायत में बाबू खान, पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़, फकीरा चौधरी, वाहब प्रधान, जराफत खान, शहजाद अली, इमरान, जावेद समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।