{"_id":"5b425a7b4f1c1b05278b5443","slug":"61531075195-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न के सत्यापन को फील्ड में उतरेगी अफसरों की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न के सत्यापन को फील्ड में उतरेगी अफसरों की फौज
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्न के सत्यापन को फील्ड
में उतरेगी अफसरों की फौज
हापुड़। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटा दुकानों पर राशन के पहुंचने तथा लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किए जाने का सत्यापन करने के लिए अधिकारियों की फौज जाएगी। शासन की मंशा के अनुसार जिलाधिकारी ने प्रशासनिक तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सत्यापन के लिए नामित किया है।
कोटा दुकानों पर खाद्यान्न के पहुंचने का ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा लेखपालों द्वारा सत्यापन किया जाता है। ऐसे में क्रास चेकिंग के लिए डीएम ने चार ब्लॉकों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया है। अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र सौंपे गए हैं, जिनमें जांच की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। उक्त अधिकारी संबंधित विकास खंड में पहली अगस्त से सितंबर के बीच किन्हीं पांच ग्राम पंचायतों में पहुंचकर तृतीय स्तर के सत्यापन की क्रास चेकिंग करेंगे और आठ अगस्त तक आख्या जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपेंगे।
- रैंडम चेकिंग को किए अधिकारी नामित -
कोटा दुकानों पर लाभार्थियों को राशन वितरण की निर्धारित अवधि के बीच रैंडम चेकिंग के लिए जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को नामित किया है। उक्त अधिकारी 15 अगस्त तक जांच आख्या जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को देंगे। इससे इतर जिला पूर्ति अधिकारी नगरीय क्षेत्र में पांच कोटा दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति का सत्यापन करते हुए आख्या जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि डीएम द्वारा नामित अफसरों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। खाद्यान्न की सघन जांच करायी जाएगी।