{"_id":"5ad78ec14f1c1b320a8b5487","slug":"61524076225-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतोली मामले में तोल लिपिक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतोली मामले में तोल लिपिक बर्खास्त
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटतौली मामले में तोल लिपिक बर्खास्त
हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम मीरपुर कला में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा घटतौली मामले में तोल लिपिक को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा गन्ना समिति के सचिव ने तोल लिपिक और केंद्र पर कांटा लगाने वाली कंपनी के खिलाफ हाफिजपुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को ग्राम मीरपुर कला निवासी किसान निरंकार सिंह ने तोल सही न होने के शक पर धर्मकांटे पर तोल कराई गई थी, जिसमें एक क्विंटल 40 किलो की घटतौली मिली थी। किसानों के हंगामे के बाद पहुंची गन्ना विभाग और बांट माप विभाग की टीम ने भी जांच की तो घटतौली पायी। तोल लिपिक को पहले निलंबित किया गया था। जिला गन्ना अधिकारी डा. नमिता कश्यप ने बताया कि क्रय केंद्र्र पर तैनात तोल लिपिक ग्राम सेहरा थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर निवासी राजीव कुमार को अब बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा तोल लिपिक और केंद्र पर कांटा लगाने वाले कंपनी के खिलाफ समिति के सचिव मनोज कुमार हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी रविरत्न ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।