{"_id":"5ad78eba4f1c1b64098b53af","slug":"61524076218-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की करीब 25 मलिन बस्तियों को होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की करीब 25 मलिन बस्तियों को होगा कायाकल्प
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 25 मलिन बस्तियों का होगा कायाकल्प
हापुड़। जनपद के तीन नगर निकायों की करीब 25 मलिन बस्तियों का कायाकल्प होगा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के माध्यम से यह कार्य होगा। डूडा ने प्रदेश सरकार को इसे विकसित करने के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नगर क्षेत्र की अल्प विकसित एवं मलिन बस्तियों को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद हापुड़, पिलखुवा और गढ़ में करीब 25 मलिन बस्तियों को चिह्नित कर विकसित करने की योजना है। इसके तहत डूडा की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 25 मलिन बस्तियों की लिए साढ़े सात करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन को भेजी गई है। योजना के तहत संबंधित मलिन बस्तियों को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए प्रथम चरण में मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए इंटरलाकिंग एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मलिन बस्तियों को चिह्नित कर उसके विकास के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। इससे शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मलिन बस्तियों की हालत बदतर
जिले में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ मलिन बस्तियां अभी भी विकास से दूर हैं। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इन बस्तियों का तेजी से विकास किया गया है। पहले चरण में उन बस्तियों को चिन्हित किया गया है जिनमें रास्तों और नालियों की किल्लत है। जबकि दूसरे चरण में इन बस्तियों में दूसरी मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा।