फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अब आधार कार्ड से लिंक होंगे मेडिकल स्टोर व फार्मेसिस्ट

अब आधार कार्ड से लिंक होंगे मेडिकल स्टोर व फार्मेसिस्ट

Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अब आधार कार्ड से लिंक होंगे मेडिकल स्टोर व फार्मेसिस्ट
अब आधार कार्ड से लिंक होंगे मेडिकल स्टोर व फार्मेसिस्ट
विज्ञापन


हापुड़। जिले में एक ही फार्मेसिस्ट के नाम से चल रहे अनेक मेडिकल स्टोर संचालकों पर जल्द नकेल कसी जाएगी। एक फरवरी से सभी मेडिकल स्टोर और फार्मेसिस्ट को कैशलेस और आधार कार्ड से लिंक करने की पहल तेजी से शुरू हो जाएगी।
नई पहल के तहत नए लाइसेंस के साथ ही पुराने लाइसेंस धारकों को भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन एफएसडीए के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व में पंजीकृत दवा कारोबारियों को तीन माह का समय दिया जाएगा, इसके बाद उनका लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। नई व्यवस्था में आधार कार्ड भी लिंक किए जाएंगे। इससे एक फार्मेसिस्ट के नाम से एक ही मेडिकल स्टोर का पंजीकरण हो सकेगा। मेडिकल स्टोर, थोक कारोबारी, ब्लड बैंक और दवा निर्माता कंपनी के लाइसेंस का ऑनलाइन ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

- यह की गई व्यवस्था
*डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एफएसडीएयूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें मेडिकल स्टोर संचालक और फार्मेसिस्ट को अपना आधार नंबर भी दर्ज करना होगा। आधार नंबर जिस मोबाइल से लिंक होगा, उसी पर ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

*ऑनलाइन आवेदन पत्र सहायक आयुक्त औषधि के माध्यम से औषधि निरीक्षक को प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के लिए दिया जाएगा।
*मेडिकल स्टोर, ब्लड बैंक और दवा निर्माता कंपनी का लाइसेंस ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
जिला औषधी निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि एक फरवरी से यह पहल शुरू की जाएगी। मेडिकल स्टोर और फार्मेसिस्ट को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। एक फार्मेसिस्ट के नाम से एक ही मेडिकल स्टोर संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed