{"_id":"5a0b2c914f1c1bd8538bd12c","slug":"61510681745-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसल साइटस की मॉनेटरिंग कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसल साइटस की मॉनेटरिंग कर रहा प्रशासन
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोशल साइट्स की मॉनिटरिंग कर रहा प्रशासन
-चुनाव तक आपत्तिजनक वीडियो व संदेश पर रहेगी नजर
-चुनाव से पहले माहौल खराब न होने देने को अधिकारियों को स्पष्ट आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। निकाय चुनाव के दौरान एसएमएस पर आपत्तिजनक संदेश भेजना प्रतिबंधित है। लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन व्हाट्स एप ग्रुप व फेसबुक आदि पर नजर बनाए हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुनेश ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार से भी माहौल खराब न हो इसके लिए प्रशासन सतर्क है। खासतौर से सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। राजनीतिक व अन्य ग्रुपों से जुड़े अधिकारियों को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल साइट्स पर किसी प्रकार का प्रचार प्रसार भी बंद है। इसके अलावा विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग मतदान से पहले माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए खास सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।