{"_id":"585d53d84f1c1b3d77e39382","slug":"60-villages-were-cut-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 घंटे गुल रही 60 गांवों की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 घंटे गुल रही 60 गांवों की बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोदीपुर सब स्टेशन पर आग लगने से बृहस्पतिवार सुबह केबिल बॉक्स फट गया था, इसके चलते करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति 38 घंटे गुल रही। बिजली नहीं आने के चलते लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर लोगों ने प्रदर्शन कर बिजलीघर के घेराव की चेतावनी दी थी। शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई। लोदीपुर सब स्टेशन के केबिल बॉक्स में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई थी। इसके चलते कुलपुर और लोदीपुर फीडरों से जुड़े झड़ीना, सैदपुरा,
विज्ञापन
हैदरपुर, पावटी, सादुल्लापुर, खेड़ा, लडपुरा, भगवंतपुर, ढाना, हिरनपुरा, पावटी, पौपाई समेत 60 गांवों की बिजली सप्लाई शुक्रवार शाम तक पूरी तरह ठप रही। बिजली सप्लाई ठप होने से जरूरी लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने सुबोध त्यागी और बीडीसी सचिन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वहीं, जेई महेश कुमार ने बताया कि केबिल बॉक्स को ठीक कराकर शुक्रवार शाम 6.30 पर आपूर्ति सुचारू करा दी गई। इस दौरान नैनसिंह, कुंदन, अरविंद त्यागी, मुन्नर, बंटी, अशोक प्रधान, अंकुर त्यागी मौजूद रहे।