फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   6-year-old girl dies of heat stroke.

हीट स्ट्रोक से छह वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 15 May 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 15 May 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
6-year-old girl dies of heat stroke.
हीट स्ट्रोक - फोटो : अमर उजाला

चंदौसी निवासी छह वर्षीय बच्ची की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। ट्रेन में सफर के दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ने पर माता-पिता पिलखुवा में उतर गए और उसे पीएचसी ले गए।

विज्ञापन


वहां से गंभीर हालत में बच्ची को हायर सेंटर हापुड़ रेफर कर दिया गया। हापुड़ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चंदौसी निवासी दंपति ट्रेन से कहीं जा रहे थे।

रास्ते में उनकी छह वर्षीय बच्ची मीनाक्षी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन पिलखुवा स्टेशन पर उतरे और बच्ची को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को हायर सेंटर हापुड़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


102 नंबर एंबुलेंस से परिजन बच्ची को लेकर हापुड़ सीएचसी पर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रह्मदयाल ने बताया कि चंदौसी के रहने वाले दंपति बच्ची को लेकर आए थे। बच्ची हीट स्ट्रोक से पीड़ित थी और उसकी हालत काफी गंभीर थी। इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ के अधीक्षक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिस समय अस्पताल में बच्ची को लाया गया था, उस समय उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने ओपीडी में बच्ची को दिखाया था। मृत मिलने पर परिजन बिना किसी कार्रवाई के लौट गए। इस वजह से बच्ची की मौत का कारण पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed