फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   राष्ट्रीय स्तर पर उठायी जा रही उद्यमियों की समस्याएं: जितेंद्र

राष्ट्रीय स्तर पर उठायी जा रही उद्यमियों की समस्याएं: जितेंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर उठायी जा रही उद्यमियों की समस्याएं: जितेंद्र
राष्ट्रीय स्तर पर उठायी जा रही उद्यमियों की समस्याएं : जितेंद्र
विज्ञापन


हापुड़। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों का शोषण किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा रहा है। जितेंद्र गुप्ता मेरठ रोड स्थित मंगल भवन में लघु उद्योग भारती के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुसांगिक संगठन है। संगठन के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उद्यम हित लेकर राष्ट्र के हित में कार्य करते हैं। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्वनी महाजन ने कहा कि आज लघु उद्यमियों को अपना उद्योग चलाना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है। सैकड़ों प्रकार की विभागीय कार्रवाई व अनेक प्रकार के इंस्पेक्टरों से उन्हें जूझना पड़ता है। साथ ही उद्यमियों को बैंक से ऋण लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि एक सौ छप्पन प्रकार की वस्तुएं हमने विभाग से मुक्त कराई है और आज हर विभाग में लघु उद्योग के कार्यकर्ता उद्यमियों की समस्या दूर करने के लिए हर विभाग में संगठन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर संरक्षक संजय कृपाल ने कहा कि हापुड़ का उद्योग पूरे देश में अपना अलग स्थान रखता है। यहां पर अनेक प्रकार के उत्पादन अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप तैयार किए जाते हैं। जिले में औद्योगिक क्षेत्र का न होना सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक व उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारत पुनीत गोयल व उपाध्यक्ष विनीत दीवान ने किया।

मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रवीन सिंहल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, सुनील वर्मा, अशोक छारिया, राजीव बंसल, नरेश कसेरे, प्रभात अग्रवाल, मूले चाचा, सुरेश जिंदल, कपिल एसएम, मनीष, बिजेंद्र पंसारी, अशोक बबली, हरिओम शर्मा, सारंग अग्रवाल, सचिन बंसल, हेमंत सिंहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed