फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शहर में धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ यात्रा

शहर में धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ यात्रा

Mon, 02 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ यात्रा
शहर में निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा, 50 हजार श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन


हापुड़। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा रविवार को शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई। इसमें करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान और पानी की बौछारों से रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसमें वृंदावन से आई संकीर्तन मंडलियों द्वारा सुनाये भगवान जगन्नाथ के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रथ यात्रा शुरू हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं में भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मच गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखकर ऐसा लगा कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में सभी शहर समा गया हो। भगवान के श्रृंगार में अलौकिक दिव्य दर्शन हो रहे थे। जिधर भी नजर जा रही थी, उधर जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ यात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के शरबत, आइसक्रीम, छोले-चावल, कचौड़ी आलू, कढ़ी चावल, बिस्कुट, धूपबत्ती आदि वितरित की जा रही थी। चारों ओर से जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
वृंदावन से आए गौरदास, साध्वी बहन पूर्णिमा के भजनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। रथ को पुरी धाम की तरह वृंदावन से आए कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया गया था। फूलों की भीनी-भीनी महक से पूरा शहर आनंदित हो रहा था।
रथ यात्रा में हाथरस, वृंदावन, पिलखुवा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़ आदि शहरों से रसिकजनों ने भाग लेकर चार-चांद लगा दिए।
इस अवसर पर पंडित अखिलेश, पंडित संतोष तिवारी, गोपाल, हरिओम, जयभगवान, संजव, त्रिलोकचंद, मोहनलाल, संजू, अनिल, संजय, अजय, रतनलाल, अशोक संजय, मुकेश, सौरभ, अमित, प्रदीप, कन्हैया लाल, नरेश, जिप्पी व प्रवीन आदि का विशेष सहयोग रहा।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। रथ के साथ-साथ भारी पुलिस बल चल रहा था। जबकि चंडी रोड पर जगह-जगह पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सीओ राजेश कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह लगातार राउंड लेकर रथ यात्रा की व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।
हालांकि जेबकतरों ने अधिक भीड़ होने का पूरा फायदा उठाया। इस दौरान कितने ही लोगों की जेब कट गई। कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए।
रथ खींचने के लिए मची रही होड़
रथ का रस्सा खींचने के लिए एक तरफ पुरुष श्रद्धालु तथा दूसरी तरफ सिर्फ महिला श्रद्धालु रहे। इस व्यवस्था से रथयात्रा में शालीनता कायम रही तथा कोई अव्यवस्था नहीं हो सकी। हालांकि रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ में काफी अफरातफरी का माहौल रहा।

18 साल पहले शुरू हुई रथयात्रा
नगर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकलनी 18 साल पहले शुरू हुई थी। तभी से जून के महीने में यह रथयात्रा बड़ी धूमधाम से निकलती है तथा हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed