{"_id":"5b35293f4f1c1b264d8b8f0a","slug":"51530210623-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली पीएचसी में रेबिज एंटीडोज नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली पीएचसी में रेबिज एंटीडोज नहीं मिली
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली पीएचसी में नहीं मिली रेबिज एंटीडोज, हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पीएचसी में रेबिज एंटीडोज नहीं मिलने से गुस्साए मरीजों और उनके परिजनों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को कई मरीज सिंभावली पीएचसी में रेबिज एंटीडोज लगवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों ने एंटीडोज खत्म होने की बात कहते हुए मरीजों को दो दिन बाद आने के लिए कहा, जिससे मरीज और उनके परिजन भड़क गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि पीएचसी में उपचार न मिलने के चलते उन्हें हापुड़ जाना पड़ेगा। इसमें समय और पैसे की भी बर्बादी होगी। सरकार द्वारा लोगों को सुलभ उपचार दिलाने के लिए चलाई जा रही कवायद भी चिकित्सकों की मनमानी के चलते परवान चढ़ती नहीं दिखाई दे रही। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र, सोनू, विपिन, दिनेश, रोहित, मोनू, शोएब, महेश, दीपक समेत दर्जनों लोग शामिल रहे। पीएचसी इंचार्ज डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि कई दिनों से पीएचसी में रेबिज एंटीडोज समाप्त होने के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में सीएमओ कार्यालय को डिमांड भेज दी गई है।