{"_id":"5ad63f3b4f1c1b05418b509d","slug":"51523990331-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनयार्ड में गन्ने से भरे ट्राले में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनयार्ड में गन्ने से भरे ट्राले में आग लगी
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केनयार्ड में गन्ने से भरे ट्राले में लगी आग
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल के केनयार्ड में गन्ने से भरे ट्राले में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने मिल में ले जाकर चैन पर ट्राली को खाली कर दिया। उसके बाद मिल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
सिंभावली शुगर मिल में क्रय केंद्र से गन्ना लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चालक सलमान ने जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राला शुगर मिल के केनयार्ड के सामने खड़ा किया तो ट्राले से धुंआ निकलता देखकर उसके होश उड़ गए। इसे देखकर चालक ने ट्रैक्टर हाईवे पर दौैड़ा दिया। ट्राले में लदे गन्ने से धुंआ निकलता देख, हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई। उन्होंले अपने वाहनों को हाईवे किनारे रोक लिया। चालक सलमान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर-ट्राला शुगर मिल के अंदर ले गया जहां मिल प्रबंधन ने आनन-फानन में ट्राला चेन पर खाली करा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।