फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ को जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठी

गढ़ को जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठी

Mon, 05 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़ को जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठी
फोटो 4
विज्ञापन

फिर उठी गढ़ को जिला बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ को जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठाई गई है। कई सालों से इसके लिए मुहिम चलाते आ रहे सामाजिक संगठन ने सोमवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक को सौंपा।

सामाजिक संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के महासचिव पंकज लोधी ने एक बार फिर से गढ़ को जिला बनवाने के लिए मुहिम चलाई है। उन्होंने इससे पहले नौ जून 2011 को 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गढ़ से लखनऊ की पदयात्रा कर कई सामाजिक संगठनों समेत शिक्षण संस्थाओं के समर्थन पत्रों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। इस बार उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमल मलिक को सौंपा है। इसमें उल्लेख किया है कि अमरोहा के गजरौला, मेरठ के किठौर, बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र को मिलाकर गढ़ को जिला बनाए जाने से हापुड़ और अमरोहा के बीच कई दशकों से चली आ रही जनपदीय सीमा विवाद का निस्तारण भी स्वत ही हो जाएगा। इसके अलावा ज्ञापन में यह उल्लेख भी किया है कि गढ़ क्षेत्र में आने-जाने को नेशनल हाईवे समेत रेल मार्ग भी उपलब्ध हैं, जबकि धार्मिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र समूचे उत्तर भारत में विख्यात है। मगर, जिला बनाए बिना यहां का चहुंमुखी विकास और जन समस्याओं का निस्तारण हो पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed