फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर बच्चों ने सभी को किया मंत्रमुग्ध

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर बच्चों ने सभी को किया मंत्रमुग्ध

Sat, 12 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर  बच्चों ने सभी को किया मंत्रमुग्ध
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

-नगर के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बच्चे श्रीकृष्ण व राधा का रूप धारण कर आए और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया।
गांव नवादा स्थित रामतीर्थ कालेज ऑफ एजूकेशन में जन्माष्टमी के अवसर पर बीएससी की छात्राओं ने मुकुट व बांसुरी बनाओं प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर कालेज प्राचार्या भारती गुप्ता, गगन, डा. वैशाली गोयल, डा. शिल्पा अरोरा, प्रियंका गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीपीएस प्ले स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती ने किया। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। प्रधानाचार्या कनिका अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चे श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में सजकर आए और नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर अक्षिता, काजल, अंतिम, भावना, कनिका, मेघा, ज्योति, पायल, कविता, प्रतिभा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिवलोक कालोनी स्थित शंकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य करन सिंह चौहान ने श्रीकृष्ण व राधा के जीवन प्रकाश डाला। इस दौरान नन्हें मुन्नें बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजकर आए और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मनन, ऋषभ, वैभव त्यागी, माधव, रियांश, गार्गी त्यागी, यश गिरि, मोनू, सोनाक्षी, तनवी, कार्तिक, अंश सैनी, ऋतिक, दिव्यांश, अराधना आदि मौजूद रहे।
कोठी गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राधाकृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भूमिका शर्मा, हर्षि सैनी, केशव ने प्रथम, राधिका शर्मा, राधिका कश्यप, तेजस ने द्वितीय व कार्तिकेय, गर्व सैनी, सृष्टि पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पवन, अर्चना गर्ग, अनीता तोषनीवाल, अंजू रानी, मंजू जैन निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य संसार बहादुर ने बच्चों को श्रीकृष्ण के आदर्शों व नीतियों पर चलने की प्रेरणा दी।
न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कान्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी बच्चे कृष्ण व राधा के वेश में सजकर आए और भजन, गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कृष्णा भजन समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अरविंद हाउस प्रथम, सुभाष हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सुभाष खुराना, ऋचा शर्मा, मयंक शर्मा, नीलम खुराना ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या मुक्ता तिवारी ने बच्चों को जन्माष्टमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर दीपांशु मिश्रा, परमजीत, अरुणा चंदोक, अंशिका शर्मा, सोनिया त्यागी, मानसी शर्मा, श्वेता वर्मा, निशा चुग आदि का सहयोग रहा।
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र कृष्ण व छात्राएं राधा का रूप में सजकर पहुंचे और भजनों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में आध्या, आरव, हनी, ट्विंकल , दीपशिखा, अंजना, वंशिका, दीपिका, चिराग, राधिका, मीनाक्षी आदि स्टूडेंट्स विजेता रहे। प्रधानाचार्य सीएल शर्मा ने कहा कि बच्चों को श्रीकृष्ण के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर ज्योति शर्मा, सुनील शर्मा, शारदा वर्मा, अंकित चौधरी, पुनीता शर्मा, आरती त्यागी आदि मौजूद रहे।
न्यू शिवपुरी स्थित ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे श्रीकृष्ण व राधा की रूप में सजकर स्कूल पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या नीलम धीर ने बच्चों को जन्माष्टमी के बारे मेें विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रबंध अभिषेक गोयल ने कहा कि इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस मौके पर मेघा, हितेषी, पूजा शौलंकी, अंतिम, विशा शर्मा, करुणा मित्तल, प्रियंका वर्मा, रश्मि, वंशिका आदि मौजूद रहीं।
गांव उपैड़ा स्थित इंड्स ग्लोबल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, मीरा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। संस्थापक महेंद्र शर्मा ने बच्चों को भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सारिका, स्वाति, रेनू, जनक सिंह, कपिल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
-----------------------------
फोटो संख्या:छह और सात नंबर
स्कूलों में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। वहीं पिलखुवा के भी विभिन्न स्कूलों में जन्माष्टमी मनाया गया। इसमें एंजिल इंटरनेशनल स्कूल, तृप्ति पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधा कृष्णा बनकर सबका मन मोह लिया। स्कूलों के प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गौड़ ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी के विषय पर जानकारी दी। कोहिनूर जूनियर हाईस्कूल में भी जन्माष्टमी उत्सव पर प्रधानाचार्या ने त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डालकर बच्चों को जागरूक किया। छात्र विवान, काव्यांश, रिषभ, दिया गोयल, मिस्टी, अदिती, देव, अर्पित, कीर्ति और शिक्षिका ज्योति, प्रियंका, सविता, दीपाली का सहयोग रहा। इसके अलावा केएमएस इंटर कालेज में भी जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया। प्रबंधक लोकेश भारद्वाज और प्रधानाचार्या ममता भारद्वाज ने बच्चों को जन्माष्टमी त्यौहार के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।

-------------------------
फोटो 02
जन्माष्टमी को लेकर स्कूलों में मची धूम
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के जीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्टूडेंट्स ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। वहीं भारत विकास परिषद की सिंभावली शाखा द्वारा भी कार्यक्रम हुआ। इसमें संयोजिका गरिमा कपूर ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत विकास परिषद की तरफ से तुलसी पौधों का वितरण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रामआसरे गोयल, अनिल गोयल, अरविंद साहनी, अजित ठाकुर सहित समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed