फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   50 lakh demands of dowry

Hapur News: दहेज में 50 लाख न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 20 Dec 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
50 lakh demands of dowry
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता को दहेज में 50 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि 28 जनवरी 2023 को उनकी शादी गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुज वर्मा के साथ हुई थी। परिजनों ने उनकी शादी में लगभग 35-40 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी की पहली रात ही पति ने उनसे दहेज में 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। अगली सुबह सास ने भी उनसे पांच लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न होने पर तलाक कराने की धमकी दी। दो फरवरी को वह अपने मायके आ गईं।
विज्ञापन


18 मार्च 2023 को पति अनुज वर्मा, सास बीना वर्मा, जेठ शिवा वर्मा व जेठानी प्रिया वर्मा उनके मायके आए। इस दौरान आरोपियों ने उनके पिता से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर चले गए। 18 मार्च को पति उन्हें लेने मायके आया। इस दौरान उनके पिता ने पति को पांच लाख रुपये नकद दिए। ससुराल पहुंचने पर आरोपी फिर से दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। उनके परिजनों के बार-बार समझाने पर भी आरोपी मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने पिटाई कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed