फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय में भिड़े दो पक्ष, पथराव

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय में भिड़े दो पक्ष, पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय में भिड़े दो पक्ष, पथराव
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय में भिड़े दो पक्ष, पथराव
विज्ञापन


हापुड़। कहासुनी को लेकर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय बसारत अली में शनिवार रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।

मोहल्ला सराय बसारत अली में शनिवार रात सलीम का अमान और बोबी बैठे बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर इनमें कहासुनी हो गयी। उस समय मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया। घर पहुंचकर बोबी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो परिजन एकत्र हो गए। आरोप है कि परिजन हाथों में लोहे की रॉड व धारदार हथियार लेकर सलीम के घर में घुस गए। इन लोगों ने सलीम व उसके परिजनों से मारपीट कर दी। सलीम का बड़ा पुत्र अकरम के सिर पर लोहे की रॉड लगने से लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव कराने आए मोहल्ला निवासी जावेद भी घायल हो गया। मारपीट होते देख पीड़ित पक्ष के लोग भी लामबंद हो गए और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसमें मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि सलीम पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed