{"_id":"5caa4b5cbdec22141e2240cf","slug":"41554664284-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरपुरा बिजलीघर पर खत्म होगी ओवर लोड की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरपुरा बिजलीघर पर खत्म होगी ओवर लोड की समस्या
विज्ञापन

हापुड़। अतरपुरा बिजलीघर में करीब एक महीने पहले फुंका 5एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर अब बदला जा सकेगा। नया ट्रांसफार्मर निगम को मिल गया है, जिसके लगने से बिजलीघर में ओवर लोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
अतरपुरा बिजलीघर से हजारों घरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। करीब एक महीने पहले बिजलीघर पर लगा पांच एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुुंक गया था। बदली के लिए इसे वर्कशॉप भेजा गया, लेकिन अफसरों की अनदेखी के कारण एक महीने तक नया ट्रांसफार्मर नहीं मिल सका।
अब पांच एमबीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर बिजलीघर को मिल गया है जिसे जल्द ही लगा दिया जाएगा। ऐसे में बिजलीघर पर बीते एक महीने से बनी ओवर लोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर मिल गया है, जिसे बिजलीघर में लगवा दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।