फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईकोर्ट बेंच आंदोलन

हाईकोर्ट बेंच आंदोलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच आंदोलन
हाईकोर्ट बेंच आंदोलन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी न होने से नाराज चल रहे वेस्टर्न यूपी के वकील आज अपने क्षेत्रों में टोल की वसूली नहीं होने देंगे। दोपहर 12 से तीन बजे तक टोल प्लाजा पर देंगे धरना। मंगलवार को हुई बैठक में वकीलों ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की।

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर करीब 39 साल से आंदोलन करते आ रहे वेस्टर्न यूपी के वकील लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता देख अपने विरोध को धार देने में जुटे हुए हैं। पांच जनवरी को गढ़ में केंद्रीय संघर्ष समिति की मीटिंग में वेस्टर्न यूपी के 25 जिलों के सैकड़ों वकील की भीड़ जुटी थी, जिसमें बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए अपनी मांग के समर्थन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर हरसंभव दबाव बनाने की रणनीति तैयार की गई थी। जिसके तहत बुधवार को वेस्टर्न यूपी से जुड़े 25 जिलों के वकील अपने क्षेत्रों में तीन घंटे तक टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली नहीं होने देंगे। तहसील मुख्यालय पर हुई बैठक में बार अध्यक्ष अमरपाल चौधरी, सचिव राजेंद्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, राकेश मोहन अग्रवाल, एमपी कुशवाह, राकेश सक्सैना, विरेंद्र चौहान ने बताया कि संघर्ष समिति की बैठक में हुए निर्णय के अनुपालन में गढ़ के टोल प्लाजा पर सुबह 12 से लेकर दोपहर में तीन बजे तक वसूली नहीं होने दी जाएगी। पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी, सीएस यादव, सतेंद्र चौधरी, ओमपाल मावी, सुरेंद्र नागर, नरेश गिल, रामोतार पुंडीर ने बताया कि अगर इसके बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित से जुड़ी इस मांग को पूरा नहीं करती हैं, तो आगे की रणनीति बनाकर विधायक, सांसद और मंत्रियों के कार्यक्रमों समेत लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा। इस दौरान मनोज गोयल, सुहेल आलम, केएल चौहान, सुकेंद्र सिंह, रोहताश ठाकुर, हेमंत गौड़, धनवंत राय, बबलू भाटी, विकास गुप्ता, कृपाल चौहान, दिग्विजय सिंह, सुखबीर, शाकिर अली, कलीम खान, चंद्रशेखर शर्मा, आनंद चौहान, अवनीश चौधरी, सुशील दहिया, सुभाष मोरल, राजेंद्र वर्मा, सीपी सिंह, संजीव समंत राज, महताब चौधरी, रामरतन सिंह, विकास पुंडीर, संदीश कुमार, अनिल चौहान, रिजवान अहमद समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed