{"_id":"5c17fa81bdec2256b86d6572","slug":"41545075329-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीडन के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उत्पीडन के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक
हापुड़। यातायात पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को शहर के ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर चले गए। दोपहर के समय रामलीला मैदान में एकत्र हुए चालकों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। शहर में ई-रिक्शा न चलने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग सड़कों पर पैदल चलते नजर आए।
शहर को जाम मुक्त करने के नाम पर यातायात पुलिस ने ई-रिक्शों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिक्शों को चौराहों से दूर रखा जा रहा है। इसका पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके विरोध में शहर के चालकों ने हड़ताल की घोषणा की थी। सोमवार को सुबह से ही ई-रिक्शों का संचालन बंद रहा। सवारी रिक्शा के साथ-साथ स्कूलों में बच्चों को छोड़ने के लिए लगे रिक्शे भी नहीं चले। इसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दोपहर के समय ई-रिक्शा चालक रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। रिक्शा चालकों ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय ई-रिक्शा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनीस ने कहा कि ई-रिक्शों का पंजीकरण होने के बाद भी उनके रिक्शों को नहीं चलने दिया जा रहा है। चालकों ने उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार सिंह का कहना है ई-रिक्शा चालक नियमों का पालन करें तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
नहीं लगा शहर में जाम
ई रिक्शा न चलने के कारण एक ओर तो लोगों को खासी परेशानी हुई, वहीं जाम न लगने से राहगीरों को राहत भी मिली। आमतौर पर सोमवार को शहर में भीषण जाम की स्थिति रहती है, लेकिन सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने के कारण इस बार जाम नहीं लगा।