फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Goddess Siddhidatri worshipped on Mahanavami

Hapur News: महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना, घरों में हुआ कन्या पूजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Goddess Siddhidatri worshipped on Mahanavami
आवास विकास कॉलोनी में कन्याओं का पूजन करती महिला। संवाद
हापुड़। शारदीय नवरात्र के महानवमी पर्व पर सोमवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। वहीं, महानवमी के अवसर पर घरों में कन्या पूजन कर बालिकाओं को भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री चंडी मंदिर और श्री मनसा देवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र के नौवें दिन महानवमी को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। उनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें शंख, चक्र, गदा और कमल पुष्प सुशोभित हैं। माता का वाहन सिंह है और कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। सिद्धि प्रदान करने वाली देवी को सिद्धिदात्री कहा जाता है।
विज्ञापन

देवलोक कॉलोनी स्थित वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय और ज्योतिर्विद प्रीति पांडेय ने विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका तिलक किया गया और माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद उन्हें उपहार भेंट किए गए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कन्याओं ने माता रानी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed