फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers in Dautai gripped by panic following signs of a wild animal's presence

Hapur News: दौताई में जंगली जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Dautai gripped by panic following signs of a wild animal's presence
गांव दौताई के जंगल में मिले जंगली जानवर के निशान। स्रोत जागरूक पाठक
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई में जंगली जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों ने गांव के आसपास तेंदुआ होने की आशंका जताई है। मुर्गी फार्म के पास जंगली जानवर के पंजों जैसे निशान मिलने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव दौताई निवासी मोहम्मद तारिक ने बताया कि उनका गांव में मुर्गी फार्म है। रविवार रात करीब पौने 12 बजे वह फार्म पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें किसी जंगली जानवर की आहट सुनाई दी। इस पर उन्हें आसपास किसी जंगली जानवर के होने का संदेह हुआ लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उन्होंने फार्म के आसपास खेतों में देखा तो वहां जंगली जानवर के पंजों जैसे निशान दिखाई दिए। तारिक ने बताया कि आसपास के गांवों में तेंदुआ दिखने की पुष्टि होने के बाद दौताई में भी तेंदुआ होने की आशंका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले की जांच कराने, रात में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द जंगली जानवर का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। पंजों के निशानों से तेंदुए की पुष्टि होने पर आगे तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed