फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A multi-level parking facility will now be built at a new site in Brajghat; 16 bighas of land have been handed over to the Tourism Department.

Hapur News: ब्रजघाट में अब नई जगह बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, 16 बीघा जमीन पर्यटन विभाग को दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A multi-level parking facility will now be built at a new site in Brajghat; 16 bighas of land have been handed over to the Tourism Department.
ब्रजघाट का फोटो। संवाद
हापुड़। ब्रजघाट में हाईवे-09 पर प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और प्रवेश द्वार का निर्माण अब नई जगह पर होगा। रेलवे लाइन के चौड़ीकरण के कारण पुरानी जगह पर निर्माण कार्य रुकने के बाद नगर पालिका ने इसका समाधान निकाल लिया है। हाईवे-09 पर ही अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए चिह्नित 60 बीघा भूमि में से 16 बीघा जमीन पर्यटन विभाग को दी गई है। अब पर्यटन विभाग नए स्थल के अनुसार दस्तावेज में बदलाव करने के साथ ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। इसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू होगा।
विज्ञापन

ब्रजघाट का विकास हरिद्वार की तर्ज पर हो रहा है। वर्तमान में यहां गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी है। पार्किंग की बड़ी समस्या के कारण बड़े आयोजनों पर हाईवे-09 पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लगता है। इससे सड़क दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

जिसे देखते हुए ब्रजघाट में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए हाईवे-09 पर एक बार में 600 वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और प्रवेश द्वार का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए करीब 6500 वर्ग मीटर भूमि निर्धारित की गई थी। परियोजना पर लगभग 43.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। निर्माण कार्य 30 जून 2025 से शुरू होकर 29 जून 2027 तक पूरा होना था। पर्यटन विभाग की ओर से करीब सात महीने पहले निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया था, लेकिन बाद में रेलवे लाइन के चौड़ीकरण की योजना के चलते काम को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए चिह्नित 60 बीघा में से 16 बीघा जमीन मल्टीलेवल पार्किंग और प्रवेश द्वार के लिए दी गई है। पर्यटन विभाग नई डीपीआर बना रहा है। इसके बाद निर्माण शुरू होगा।
रेलवे लाइन के एलाइनमेंट में आ रही थी जमीन
दिल्ली से सीतापुर तक रेलवे लाइन का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके तहत पहले से बिछी दो रेलवे लाइनों के समानांतर दो नई लाइनें बिछाई जानी हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति भी मिल चुकी है। रेलवे की नई लाइनों के एलाइनमेंट में मल्टीलेvel पार्किंग के लिए निर्धारित भूमि का हिस्सा आ रहा था। ऐसे में रेलवे लाइन के चौड़ीकरण और पार्किंग निर्माण के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। इसी कारण पर्यटन विभाग को निर्माण कार्य रोकना पड़ा।
नई जगह पर तैयार होगी डीपीआर
निर्माण कार्य रुकने के बाद परियोजना के लिए वैकल्पिक भूमि की तलाश की जा रही थी। अब हाईवे-09 पर अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए चिह्नित 60 बीघा भूमि में से 16 बीघा जमीन पर्यटन विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। इससे पार्किंग और प्रवेश द्वार के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। नई भूमि मिलने के बाद पर्यटन विभाग को परियोजना के दस्तावेज में स्थल परिवर्तन से संबंधित संशोधन करने होंगे। इसके साथ ही नई जगह के अनुरूप डीपीआर तैयार होगी।

ब्रजघाट में बनेगा पर्यटन सुविधा केंद्र
तीर्थनगरी ब्रजघाट गंगानगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। करीब दो बीघा जमीन पर बनने वाले इस केंद्र में श्रद्धालुओं को विश्राम करने से लेकर खानपान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पेयजल, शौचालय और खानपान समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए ब्रजघाट आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। बता दें कि विशेष पर्वों, अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन सुविधा केंद्र बनने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed