फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिला बनने में शामिल रहा सभी का योगदान: एसके कौशिक

जिला बनने में शामिल रहा सभी का योगदान: एसके कौशिक

Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिला बनने में शामिल रहा सभी  का योगदान: एसके कौशिक
जिला बनने में शामिल रहा सभी का योगदान: एसके कौशिक
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़ के जिला बनने के सातवीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को हापुड़ विकास एवं जनकल्याण सद्भाव समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की वर्तमान समस्याओं को भी उठाया गया।
रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे एडीएम जयनाथ यादव ने कहा कि हापुड़ का बेहतर विकास कराया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधा दिलाई जाएगी। जिले की सीमा बढ़ सके इसका भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

हापुड़ विकास एवं जनकल्याण सदभाव समिति के संयोजक डा. एसके कौशिक ने कहा कि हापुड़ के विकास में इसकी जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन अब इसकी सीमा विस्तार की बहुत आवश्यकता है। औद्योगिक क्षेत्र का विकास उस स्तर से नहंी हुआ, जिस स्तर से होना चाहिए। इसके अलावा घुमंतू जाति द्वारा सड़कों पर किये गए अतिक्रमण को समाप्त किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रथम राज्य की मांग का मुद्दा भी उठाया गया।
बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी नवरतन त्यागी ने की। इस दौरान सेवा निवृत्त सीओ जगदीश पाल सिंह, डा. सुनील शर्मा, आरडी शर्मा, बिजेंद्र लोहे वाले, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के ज्ञानेंद्र त्यागी, शिवराज त्यागी, मुकेश त्यागी, हाकमीन अली, आशाराम शर्मा, महिपाल आर्य, पीके शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, अमित कौशिक एडवोकेट, रामकुमार गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed