फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगी-अदिति सिंह

जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगी-अदिति सिंह

Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगी-अदिति सिंह
जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं
विज्ञापन

का निस्तारण कराएंगी : अदिति सिंह

हापुड़। नई जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का प्रयास करेंगी। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
2009 बैच की आईएएस अदिति सिंह ने सुबह करीब 10 बजे तहसील पहुंचकर पुलिस जवानों से सलामी ली और ट्रेजरी जाकर हापुड़ के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

नई कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बतौर जिलाधिकारी स्वास्थ्य और शिक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका प्रयास होगा कि गरीबों को सरकारी योजना का पूर्ण लाभ समय पर मिले। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर विशेष रूप से उनकी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी। स्कूलों में मासूम बच्चों को मिड डे मील समय से तथा मीनू के अनुसार अच्छी गुणवत्ता का मिल सके, इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कई माह से मानदेय नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले को भी वह देखकर समस्या का समाधान करायेंगी।
हापुड़ के मास्टर प्लान 2012 के शासन में लंबित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव से बातचीत करेंगी।
कालीनदी के प्रदूषित पानी से आसपास के गांवों का भूगर्भ जल प्रदूषित होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को कैंसर और हेपेटाइटिस की बीमारी होने के सवाल पर उन्होंने एडीएम से जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की बात कही। सीएचसी के बारे में उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति के बारे में जानकारी की जाएगी।
ब्रजघाट के विकास को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार वहां विकास कार्य कराए जाएंगे तथा ओडीएफ घोषित गांव पूठ का फिर से टीम भेजकर परीक्षण करा लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन को गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का समय से भुगतान करना होगा अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। एडीएम रजनीश राय से उन्होंने चीनी मिलों के बारे में जानकारी की और आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ एसडीएम अजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहें। जबकि सीडीओ पहले ही चली गईं।

अदिति सिंह इससे पहले उन्नाव, सुल्तानपुर, रायबरेली, पीलीभीत की जिलाधिकारी, लखनऊ की सीडीओ भी रह चुकी हैं। फिलहाल वह वाणिज्यकर विभाग नोएडा में तैनात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed