{"_id":"5a11c03b4f1c1b6e468b50ba","slug":"41511112763-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए संघ और भाजपाई एक साथ प्रचार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए संघ और भाजपाई एक साथ प्रचार करेंगे
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी यूपी के तेज तर्रार संघी दो दिनों तक डालेंगे पड़ाव
गढ़मुक्तेश्वर। शहर में सरकार बनवाने के लिए संघ भी मोर्चा संभालेगा। पार्टी प्रत्याशी की चुनावी नैया पार लगाने के लिए संघ-भाजपाई के कार्यकर्ता कदमताल मिलाकर प्रचार करेंगे। इसके लिए पूर्वी यूपी के तेज तर्रार संघी दो दिनों तक क्षेत्र में पड़ाव डालेंगे।
इस बार गढ़ चेयरमैन सीट पर दावेदारों की तादाद तीन दर्जन से भी अधिक थी लेकिन पूर्व पालिका सदस्य विजय शर्मा ने बाजी मार ली। अब प्रत्याशी की ओर से अपनों को मनाने के लिए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक रामनरेश रावत ने मोर्चा संभाला है। जबकि विधायक कमल मलिक खेवनहार की भूमिका में है। कमल खिलाने के लिए इस बार पार्टी हाईकमान समेत संघ परिवार भी मैदान में उतरने को तैयार है। जिसके तहत संघ का एक और भाजपा के दस कार्यकर्ता साझा टीम बनाकर घर-घर पहुंचेंगे। पूर्व विधायक रामनरेश रावत का कहना है कि भाजपा और संघ कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाकर वोटिंग प्रतिशत भी बढ़वाएंगे।