{"_id":"59b03db14f1c1bf37f8b46eb","slug":"41504722353-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पुल व खुर्जा पैसेंजर की देरी बनी यात्रियों के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पुल व खुर्जा पैसेंजर की देरी बनी यात्रियों के लिए सिरदर्द
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पुल व खुर्जा पैसेंजर की देरी से यात्रियों में आक्रोश
- बुधवार को भी दोनों ट्रेनें आई थीं देरी से
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। ट्रेनों की देरी आए दिन लोगों की यात्रा में बाधा बन रही है। बुधवार को पुष्पुल व खुर्जा पैसेंजर काफी देरी से हापुड़ पहुंची तो यात्रियों में आक्रोश दिखा। इस दौरान पूछताछ काउंटर पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ दिखी। ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को मेरठ से खुर्जा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर लगभग आधा घंटे की देरी से आई। जबकि गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच चलने वाली पुष्पुल पैसेंजर लगभग दो घंटे की देरी से आई। दोपहर के समय दोनों ट्रेनों में आने-जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रा करने पहुंचे लोगों को ट्रेन की देरी की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए। भारी संख्या में लोग पूछताछ काउंटर पहुंच गए। इस बीच पूछताछ काउंटर पर कोई भी नहीं मिला, जिससे यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया। काफी देर बाद काउंटर पर कर्मचारी पूछा तो उसने ट्रेन की देरी से आने की बात बताई। इस दौरान हंगामे जैसी स्थिति रही। रेलवे अधिकारियों ने पीछे से ट्रेनों की देरी का कारण बताया। ट्रेनों के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
वहीं कानपुर में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलने से कई ट्रेनों को हापुड़ से गुजारा गया। स्टेशन अधीक्षण एमआर मीना ने बताया कि पीछे से ही ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है, जिसके कारण लोगों को दिक्कत हो रही है।