फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   40 monkeys died under suspicious circumstances in Hapur

जहर देने की आशंका: संदिग्ध परिस्थितियों में 40 बंदरों की हुई मौत, नहर किनारे लगा लाशों का ढेर; कई तड़पते मिले

Mon, 15 May 2023 02:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 15 May 2023 02:07 PM IST
सार

लोगों ने देखा कि काफी संख्या में बंदरों के शव पड़े हैं और कुछ तड़प रहे हैं। इतनी संख्या में बंदरों की मौत से स्थानीय लोगों के अलावा वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। उन्हें गुड़ में जहर देने की आशंका है।

विज्ञापन
40 monkeys died under suspicious circumstances in Hapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में करीब चालीस बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंदरों की मौत की सूचना से मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह झड़ीना मार्ग पर लोगों ने देखा कि काफी संख्या में बंदरों के शव पड़े हैं और कुछ तड़प रहे हैं। इतनी संख्या में बंदरों की मौत से स्थानीय लोगों के अलावा वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। उन्हें गुड़ में जहर देने की आशंका है। वन विभाग के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बंदरों के शवों को जांच के लिए आईवीआरआई (इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) बरेली भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी संजय मल्ल ने बताया कि वन विभाग की टीम को बंदरों के शव के पास से गुड और तरबूज मिले हैं। प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि किसी ने गुड और तरबूज में बंदरों को कुछ मिलाकर दिया गया है, जिससे बंदरों की मौत हुई है। आईवीआरआई से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed