फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   38 seed shops were raided, notices were given to two shopkeepers

Hapur News: बीज की 38 दुकानों पर मारा छापा, दो दुकानदारों को दिया नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
38 seed shops were raided, notices were given to two shopkeepers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। खरीफ की फसलों की बुवाई को लेकर कृषि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने 38 बीज की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान दस दुकानों ने 14 बीजों के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
बाजार में अच्छी गुणवत्ता के बीजों की बिक्री और कालाबाजारी पर रोक के लिए यह अभियान चलाया गया। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार हापुड़ और अपर जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार ने हापुड़, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार और तहसीलदार धौलाना ने धौलाना, उपकृषि निदेशक योगेंद्र कुमार और तहसीलदार ने गढ़ में छापा मारा। इस दौरान कुल 38 दुकानों पर छापा मारकर, 14 नमूने जुटाए गए। इस दौरान रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रखने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसी भी दुकानदार ओवर रेटिंग न करें, अच्छी गुणवत्ता का बीज दें। उर्वरक भी किसानों को उनकी जोत के अनुसार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed