फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   37 thousand fraud

Hapur News: मंडी में किसान से 37 हजार रुपये ठगे

Tue, 19 Mar 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 19 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
37 thousand fraud
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के जवाहर गंज मंडी में सरसों बेचने लिए आए किसान से दो शातिरों ने 37000 रुपये ठग लिए। आरोपी किसान को एक रुमाल में कागज की रद्दी बांधकर दे गए। किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी गुरुदत्त ने तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली से सरसों बेचने के लिए गढ़ की जवाहर गंज मंडी में आया था। सरसों बेचने के बाद वह रुपये लेकर घर जा रहा था। मंडी में ही एक स्थान पर रुककर वह ट्रैक्टर पर बैठकर रुपये गिन रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उससे 500 रुपये के खुले देने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे बातों में उलझा लिया, जिन्होंने उसके हाथ से 37 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे एक रूमाल थमा दिया। बदमाशों के जाने के बाद उसने देखा कि रूमाल में नकदी के स्थान पर अखबार की रद्दी थी। उसने आरोपियों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed