{"_id":"db4c1ff42ba590b2cb43e7998bb7aca6","slug":"358-nominations-submitted-by-326-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"326 सीटों पर 358 ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
326 सीटों पर 358 ने दाखिल किया नामांकन
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सदस्य की 326 खाली सीटों पर रविवार को 358 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 278 सीटों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया।
हापुड़ विकास खंड पर सुबह 9 बजे से ही नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मोदीनगर रोड स्थित हापुड़ विकास खंड पर सुबह 9 बजे से ग्राम पंचायत सदस्य की खाली 326 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 326 खाली सीटों के सापेक्ष कुल 358 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि 278 सीटों पर सिर्फ एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। सोमवार को नामांकन जांच होगी।
जांच में नामांकन सही मिलने पर निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्यों की घोषणा की जायेगी। उन्होंने बताया कि शेष 48 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। विकास खंड पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।