फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   3500 Broadband became showpieces.

शोपीस बने जिलेभर में लगे 3500 ब्रॉडबैंड

Wed, 20 Jul 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 20 Jul 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
3500 Broadband became showpieces.
BSNL - फोटो : demo pic

नोएडा-गाजियाबाद के बीच बीएसएनएल के अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट से जिले की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। बुधवार दोपहर से हजारों ब्रॉडबैंड शोपीस बन गए। ग्राहकों को इंटरनेट संबंधी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी हुई। बैंकों में भी कामकाज प्रभावित रहा।

विज्ञापन


बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बेपटरी हो चुकी है। बुधवार दोपहर बाद करीब 1.30 बजे अचानक जिलेभर की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। इससे बीएसएनएल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मेरठ रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज की पेट्रोलिंग की गई।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी फाल्ट नहीं मिला तो अंडर ग्राउंड केबिल की पेट्रोलिंग की गई। नोएडा और गाजियाबाद के बीच अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।  देर शाम तक अफसर फाल्ट को दुरुस्त कराने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल बुधवार दोपहर बाद जिले में लगे करीब 3500 ब्रॉडबैंड शोपीस बन गए। ग्राहकों को जरूरी कार्य निपटाने के लिए साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ा। बैंकों में भी कामकाज प्रभावित रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। देर शाम तक भी सेवा सुचारुनहीं हो सकी थी।


आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक छारिया का कहना है कि निगम अफसरों की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजीटल इंडिया का सपना अधर में लटक रहा है। आए दिन सेवा बाधित होने की समस्या से लोगों का मोह बीएसएनएल से हटता जा रहा है।

बीएसएनएल के डीईटी कृपाल सिंह का कहना है कि नोएडा और गाजियाबाद के बीच केबिल में फाल्ट से यह समस्या बनी है। सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed