फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   32, 310 copies of board checked on two centers.

दो केंद्रों पर जांची गईं बोर्ड की 32, 310 कॉपियां

Sat, 29 Apr 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 29 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
32, 310 copies of board checked on two centers.
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला

जिले के दो केंद्रों पर शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की 32,310 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज में 67 परीक्षक व 11 डिप्टी हेड अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने परीक्षकों को उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके केंद्र पर शनिवार को हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, गृह विज्ञान, विज्ञान, प्रारंभिक गणित, सामान्य विज्ञान, वाणिज्य, कला, कंप्यूटर की 21, 668 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र पर गृह विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की अधिक कॉपियां पहुंच रही हैं। इन विषयों के शिक्षकों की काफी कमी है, इसलिए जो शिक्षक मूल्यांकन के इच्छुक हैं, वह आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट के समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र विषय की 10,642 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि 67 परीक्षक व 11 डिप्टी हेड अनुपस्थित रहे।


जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा का कहना है कि जो परीक्षक अनुपस्थित हैं, वह समय से मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि मूल्यांकन कार्य में देरी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed