{"_id":"5ce292f4bdec2207244882d0","slug":"31558352628-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस गेहूं खरीद रहे व्यापारियों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस गेहूं खरीद रहे व्यापारियों पर जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस गेहूं खरीद रहे व्यापारियों पर जुर्माना
हापुड़। बिना लाइसेंस अवैध रूप से किसानों से गेहूं खरीद कर रहे दो व्यापारियों पर एसडीएम ने जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन्होंने दो फ्लोर मिल का भी निरीक्षण किया। जहां अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों फ्लोर मिलों को नोटिस जारी किया गया है।
सरकार द्वारा गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिले में 27 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ व्यापारी बिना लाइसेंस अवैध तरीके से किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचने से पहले ही खरीद रहे हैं। इस प्रकार की शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को एसडीएम सत्य प्रकाश, मंडी सचिव सुशील कुमार, मंडी निरीक्षक तरुण अग्रवाल, पर्यवेक्षक वीर सिंह व मंडी सहायक जगदीश पाल के साथ गांव बदनौली और सरावा बस स्टैंड पर दो व्यापारियों के यहां छापा मारा। बदनौली में 43 क्विंटल और सरावा के व्यापारी के यहां 36 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ। दोनों व्यापारी बिना लाइसेंस अवैध रूप से गेहूं की खरीद कर रहे थे। टीम ने सरावा के व्यापारी से 18,400 रुपये और बदनौली से 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
इसके बाद टीम ने मेरठ रोड स्थित नंदराज रोलर फ्लोर मिल की जांच की। यहां स्टाक के हिसाब से 1765 क्विंटल गेहूं कम मिला। जबकि गढ़ रोड स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास चेतन फ्लोर मिल में स्टाक के हिसाब से 110 क्विंटल गेहूं कम मिला। मंडी सचिव सुशील कुमार ने बताया कि दोनों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। इसके बाद जुर्माना वसूला जाएगा। विभाग की कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।