फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   -ध्रुव त्यागी के हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग

-ध्रुव त्यागी के हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
-ध्रुव त्यागी के हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग
ध्रुव त्यागी के हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग
विज्ञापन


हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राम वाटिका में बैठक की। बैठक में दिल्ली के बसईदारपुर में धु्रव त्यागी की हत्या पर रोष जताया। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग उठाई।
संस्था के पश्चिमी उत्तर-प्रदेश अध्यक्ष मनवीर सिंह ने कहा कि दिल्ली में ध्रुव त्यागी की हत्या वहां के सिस्टम और प्रशासन की कमजोरी है। त्यागी समाज इस तरह के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यकर्ताओं ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मौके पर जिला संयोजक शिवराज त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, डा.सुमन त्यागी, मुकेश त्यागी, पूनम शर्मा, विजय वर्मा, मुकेश प्रजापति, सुमित त्यागी, हरिराज त्यागी, हाकमीन अली मंसूरी, अंकित गर्ग, नरेंद्र त्यागी, श्याम वर्मा, मुकेश उपाध्याय, सुधीर त्यागी, हितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धु्रव त्यागी की याद में निकाला कैंडल मार्च

हापुड़। दिल्ली में ध्रुव त्यागी के हत्या के विरोध में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को नगर पालिका के शहीद स्तंभ पर एकत्र हुए युवाओं ने हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। न्याय न मिलने पर बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी, साथ ही कैंडल मार्च निकाला गया।

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि बेटी के साथ हुई अभद्रता का विरोध कर रहे ध्रुव त्यागी पर चाकुओं से वार किया गया, जो बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना है। अगर हम चुप बैठे तो इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों के मंसूबे चर्म पर पहुंच जाएंगे। इस दौरान ध्रुव त्यागी की याद में कैंडल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया। मौके पर शिवराज त्यागी, सुधीर त्यागी, मुकुल त्यागी, पारस त्यागी, रितिक त्यागी, हर्षदीप त्यागी, प्रशांत त्यागी, निखिल त्यागी, तरूण त्यागी, डेविड, गौरव, राहुल, ताराचंद, विवेक, अंकित, आलोक, गोपाल, उमंग, मनीष, रोहित, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed