{"_id":"5cd86ddabdec22078a1fbff6","slug":"31557687770-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढांग गिरने से तीन किशोर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की ढांग गिरने से तीन किशोर दबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी की ढांग गिरने से तीन किशोर दबे
हापुड़। मामा के साथ बछलौता नहर की पटरी से मिट्टी लेने गए तीन किशोर ढांग गिरने से दब गए। हादसे में एक किशोर और घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। किशोर की मौत से गांव में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव बछतौला में स्वर्गीय रामरतन का परिवार रहता है। बताया गया है गांव में इसी परिवार में किसी की शादी थी। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रामरतन की दो शादीशुदा पुत्रियां लक्ष्मी और डोली आई थीं। रविवार शाम रामरतन का पुत्र सुनील अपने भांजे मुज्जफरनगर के थाना किताबी के गांव सैदपुर खुुर्द निवासी लक्ष्मी के पुत्र रवि (15) और बुलंदशहर जिले के गांव नंगला निवासी डोली के पुत्र हर्ष (12) के साथ तांगे से बछलौता नहर पर मिट्टी लेने गया था। इनके साथ पड़ोस का रहने वाला युवक तरन भी था। चोरों बछलौता नहर की पटरी से मिट्टी की खुदाई करने लगे। तभी अचानक मिट्टी की एक ढांग खिसक गई, जिसमें रवि, हर्ष, तरन और घोड़ी दब गए। इस पर सुनील ने शोर मचाया। उसकी चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को मिट्टी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक हर्ष और घोड़ी की मौत हो चुकी थी। रवि बेहोश था। तरन को मामूली चोट आई हैं। ग्रामीणों ने रवि को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर सीओ राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मिट्टी में दबने से यह घटना हुई है।