फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   योगी और मोदी सबसे बड़े ढोंगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

योगी और मोदी सबसे बड़े ढोंगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
योगी और मोदी सबसे बड़े ढोंगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया
योगी और मोदी सबसे बड़े ढोंगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया
विज्ञापन


हापुड़/धौलाना। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में योगी और देश में मोदी सबसे बड़े ढोंगी हैं। दोनों सरकारों ने किसानों को 14 दिनों में गन्ने का भुगतान करने का वायदा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने तो सिर्फ किसानों का उत्पीड़न ही किया है। उन्होंने यह बातें धौलाना बस स्टैंड के पास गाजियाबाद धौलाना लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार दो करोड़ लोगों को रोजगार के नाम पर पकौड़ी बेचने और चौकीदार बनने की सलाह दे रही है। देश और प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज है। भाजपा के पास चुनाव लड़ने के कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा पाकिस्तान और सेना को मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही है। हर रोज बयान आते हैं कि हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, लेकिन हम बताना चाहते हैं कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करवा दिए थे। तब भी उन्होंने इसका सारा श्रेय सेना को ही दिया था। आज पूरे देश में औद्योगीकरण बंदी की कगार पर पहुंच चुका है। हजारों इंडस्ट्रीज बंद हो चुकी हैं। करोड़ों युवा बेरोजगार हो चुके हैं। लेकिन भाजपा के नेताओं को फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की न्यूनतम गारंटी योजना को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने जनता से अपील कि 11 अप्रैल को अपने ऊपर अत्याचार करने वाली सरकार के खिलाफ वोट करें।
विज्ञापन

वहीं सिने अभिनेत्री नगमा ने कहा कि भाजपा सरकार नारी सशक्तीकरण के तमाम दावे करती है। क्या भाजपा सरकार बताएगी कि उन्होंने महिलाओं को कितना सशक्त किया। कितनी महिलाओं को टिकट दिया। जनसभा का संचालन चुनाव प्रभारी और काग्रेंस के जिला महासचिव दीपक आत्रेय ने किया। इस दौरान जम्मू कश्मीर के डिप्टी चैयरमैन जहांगीर हुसैन, कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा के पिता व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed