{"_id":"5c333bb7bdec2257235e733e","slug":"31546861495-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़क हादसे में महिला समेत पांच घायल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़क हादसे में महिला समेत पांच घायल हुए
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला समेत पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी अशफाक और सुलेमान बाइक से हापुड़ के लिए जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर गढ़ क्षेत्र में गांव अल्लाब्ख्शपुर के सामने रांग साइड से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार नरेंद्र निवासी स्याना समेत बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। वहीं मेरठ निवासी राजू अपनी भाभी रेखा के साथ बाइक से गढ़ आए थे। वापस लौटने के दौरान मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास पीछे से जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।