{"_id":"5bfd940bbdec2241aa7f26a9","slug":"31543345163-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की आबादी को जैनेरिक दवाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की आबादी को जैनेरिक दवाओं की सौगात
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद को मिली जेनेरिक दवाओं की सौगात
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर सीएमओ ने जन औषधि केंद्र का शुभारंभ कर जिले की आबादी को जेनेरिक दवाओं की सौगात दी है। मरीज निर्धारित दरों पर यहां से बहुत कम रुपयों पर दवाएं खरीद सकेंगे। साथ ही सीएमओ ने कक्ष का निरीक्षण कर यहां सीटी स्कैन मशीन को जल्द चालू कराने के निर्देश भी दिए हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार मरीजों को बेहतर सुविधा दे रही है। महंगी दवाओं से निजात दिलाने के लिए अब शासन के आदेश पर गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हो चुका है। इस केंद्र पर विभिन्न बीमारियों में काम आने वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान सीएमओ डा. राजवीर सिंह ने बताया कि गरीब लोगों के लिए यह केंद्र वरदान साबित होगा। क्योंकि पैसों के अभाव में वह दवाएं नहीं खरीद पाते, जेनेरिक दवाओं को कम पैसों में ही खरीदा जा सकेगा। सीटी स्कैन कक्ष का भी उन्होंने निरीक्षण किया, इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि मशीन लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक दो दिन में मशीन को चालू करा दिया जाएगा, इसके बाद लोगों को सीटी स्कैन सुविधा का भी लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा अस्पताल में लगी काफी पुरानी एक्सरे मशीन को लेकर भी उन्होंने जल्द शासन को पत्र भेजकर डिजिटल मशीन उपलब्ध कराने की बात कही है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. अतुल आनंद, रेडियोलॉजिस्ट डा. राजेंद्र गुप्ता, डा. अनुज त्यागी, डा. डीपी पालीवाल आदि मौजूद रहे।